जबलपुर।। खबरी गुल्लक।।
संस्कारधानी जबलपुर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन पर्व पर पूज्य दादा गुरू जी महाराज के सानिध्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य संस्कार कांवड़ यात्रा गौरीघाट से मटामर तक निकाली गई। 1 लाख से अधिक देवतुल्य कावड़ यात्री हुए शामिल। ऐतिहासिक कावड़ यात्रा के दौरान बारी समाज जबलपुर, बारी उत्थान संघ मध्यप्रदेश, राज इवेंट्स एवं मातृछाया फाउंडेशन द्वारा भव्य मंच लगाकर भावपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुष्पहारों एवं जयघोष के साथ कावड़ियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, पार्षद ऋषि यादव, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, दादा गुरु जी, समर्थ भैया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बारी समाज जबलपुर द्वारा अतिथियो का आदरपूर्वक अभिनंदन करते हुए कावंड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बारी समाज के अध्यक्ष अनिल बारी ने दूरभाष से मार्गदर्शन, उत्साहवर्धन किया।
वहीं ग्वारीघाट सेवा में संलग्न राजेश वर्मा के द्वारा भी समाज के युवाओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार वर्मा अध्यक्ष, बारी उत्थान संघ म.प्र., नरेश बारी, राज वर्मा, ओमप्रकाश रावत, रविंद्र बारी, दीपक बारी, राकेश बारी, राजेश, अखिलेश बारी, सुशील सिंह रावत (गोलू ), लक्ष्मण बारी, राकेश वर्मा, श्रीमती प्रमिला बारी, श्रीमती गीता वर्मा, श्रीमती प्रीति शुक्ला, मनोज रावत, पिंकी वर्मा, सुरभि वर्मा ईशा, मनीषा ,मिस्टी, पीहू, ओस, श्रृष्टि तथा मातृछाया फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भी बढ़चकर योगदान दिया। कावड़ियों को समाज की ओर से बिस्कुट, केला, एवं राज भैया की ओर से आइसक्रीम का वितरण किया गया।












