बतौली। खबरी गुल्लक।। (अचल गुप्ता)।।
अंबिकापुर के शंकरघाट से जल उठा बोल बम की जय घोष के साथ कांवरियों का रेला देर शाम बतौली पहुंचा जहां कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह जलपान खाना चाय नाश्ता के साथ सेवा भाव में बतौली वासी लग रहे। इसी क्रम में रौनियार समाज ने बतौली वासी की ओर से जलपान की व्यवस्था की एवं अग्रसेन भवन बतौली में दोपहर की भोजन की व्यवस्था के साथ- साथ क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो के सौजन्य से स्थानीय बस स्टैंड में कांवरियों के मनोरंजन हेतु भक्ति भाव जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पिछले 10 वर्षों से सेवा भावना के साथ चली आ रही परम्परा का निर्वहन करते हुए श्री राम परिवार बतौली के द्वारा बोल बम कांवरियों की सेवा के लिए फल का वितरण लगातार जारी है। आयोजन में
श्री राम परिवार के मुखिया श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, अचल गुप्ता, अभय गुप्ता, श्रीमती कलावती गुप्ता, रुक्मणी गुप्ता, नगीना गुप्ता ,
नीलू गुप्ता, रीमा गुप्ता, गुंजा गुप्ता, चिंकी गुप्ता ,भूपेश गुप्ता, तरुण गुप्ता, वंश राज गुप्ता, दृशू गुप्ता, डिकी गुप्ता, सुजल गुप्ता समेत पूरे परिवार के सदस्य कांवरियों की सेवा में लगे हैं।






