अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के मार्ग दर्शन में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष व नगर निगम के पार्षद शुभम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के शंकर घाट से जल उठाकर कैलाश गुफा रवाना हुए कांवरियों को जरूरी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान 10 हजार से अधिक कावंरियों को दवाइयां बांटी गई।
शिविर में कंपाउंडर भी मौजूद रहे। आयोजन में चंद्र प्रकाश सिंह, अमित सिंह, ,राहुल सोनी ,अनिकेत गुप्ता, अंकुर साहू, समीर गुप्ता ,रवि अनुग्रह, मनीष साहू ,आयुष ,वंश आर्यन सक्रिय रहे !






