शहर की महिलाओं ने मनाया सावन.. मंजू मुखर्जी बनी सुंदरी..! सभी ने झूला झूले, साड़ी पहनी हरी

शहर की महिलाओं ने मनाया सावन.. मंजू मुखर्जी बनी सुंदरी..! सभी ने झूला झूले, साड़ी पहनी हरी

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

शहर की महिलाओं के द्वारा सरगवा पैलेस में सावन सुंदरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  दीप्ति अरोड़ा थीं। विशिष्ट अतिथि महापौर मंजूषा भगत भी शामिल हुई। कार्यक्रम में सावन सुंदरी का पुरस्कार मंजू मुखर्जी को दिया गया। दूसरे स्थान पर सकीला, तीसरे स्थान पर उर्मिला रही। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा अंताक्षरी सहित विविध स्पर्धा का भी आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। प्रकृति की हरियाली से उत्प्रेरित हरा रंग की साड़ी पहन महिलाएं शामिल हुई। सभी ने झूले का भी आनंद लिया। आयोजन में  पूनम, कुलवंती,चंचल, महिमा सकिला, प्रियंका, उर्मिला, गीता, रजनी,सरस्वती, रेनू, नुज़हत फातिमा, बबली आदि सक्रिय रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)