ADD





टीएस सिंहदेव ने कहा - खदान के कारण रामगढ़ के अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ तो मैं खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा..! संरक्षण के लिए गठित हुईं गैर राजनैतिक समिति

0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 23 अगस्त 2025।।

कोल प्रोजेक्ट के कारण सरगुजा की सांस्कृतिक धरोहर रामगढ पर्वत पर आसन्न खतरे को देखते पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव की पहल पर रामगढ संरक्षण और संवर्द्धन समिति नाम के गैर राजनीतिक संस्था का गठन किया गया है। हाल ही में वन विभाग द्वारा   कोल ब्लॉक के संदर्भ में एक किया गया एक सर्वे पूर्व उपमुख्यमंत्री के द्वारा शेयर किया गया था, जिसमें यह बतलाते हुए कि रामगढ पर्वत केंते एक्सटेंशन से 10 किमी से ज्यादा दूर है इस खदान के लिए अनापत्ति जारी किया। यह सर्वे उस सर्वे रिपोर्ट से उलट थी जो पूर्व में कांग्रेस शासन काल में हुआ था, जिसमें रामगढ पर्वत खदान के 10 किमी दायरे के अंदर था। 10 किमी के दायरे के अंदर होने और खदान के कारण रामगढ पर्वत पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने इस खदान के लिए स्वीकृति नहीं दिया। सरकार बदलने के बाद खनन कंपनी के हितानुसार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर खदान को मंजूरी देने की भूमिका बन रही है। वन विभाग की सर्वे रिपोर्ट के सामने आने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सोसल मीडिया पर यह आरोप लगाया था  कि किस प्रकार  सर्वे रिपोर्ट तथ्यों के विपरीत है। उसी समय उन्होंने रामगढ पर्वत के संरक्षण के लिए प्रजातांत्रिक पहल की घोषणा कर दी थी। इस दिशा में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री  टी कएस सिंहदेव ने आज रामगढ़ शेड, उदयपुर में क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों और रामगढ़ के पुजारी का कहना है कि अभी मौजूद खदानों में ब्लास्टिंग के कारण दरार आ चुकि है। नजदीक में खदान खुल जाने पर पहाड़ का अस्तित्व ही संकट में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि रामगढ पर्वत हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत है। खदान के कारण इसके अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे के खिलाफ अगर खड़ा नहीं हुआ तो खुद को माफ नहीं कर पाऊंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रामगढ पर्वत की विरासत को बचाने और हाथियों के लिये बनाये जा रहे लेमरू प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन  कोल प्रोजेक्ट को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि रामगढ पर्वत और क्षेत्र के पर्यावरण को बचाने के लिए न तो कोई राजनीतिक दल मुद्दा है न ही कोई पार्टी, अगर कोई चीज मुद्दा है तो वो रामगढ़ पर्वत और उसकी विरासत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वो राजनीति से अलग हटकर सभी को साथ जोड़ने के लिए रामगढ संरक्षण एवं संवर्धन समिति का गठन हुआ है जिससे जुड़ने का आव्हान उन्होंने किया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आज आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में रामगढ पर्वत को बचाने की मुहिम में दलगत राजनीति से हटकर समाज के सभी वर्गों को जुड़ने का आव्हान किया है। आज की इस बैठक में राकेश गुप्ता, सिद्धार्थ सिंहदेव, ओमप्रकाश सिंह, राजनाथ सिंह, भोजवंती सिंह, अंचल ओझा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)