ADD





लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल तथा पद्मश्री डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया के हाथों नेल्सन मंडेला बेस्ट आरटीआई पीआईएल एक्टविस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ डीके सोनी ...

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

देश के सबसे स्वच्छ शहर  इंदौर में  नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंट 2025 द्वारा  आयोजित समारोह में अंबिकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डीके सोनी  को लेफ्टिनेंट जनरल बीएस सिसोदिया, एयर मार्शल शशिखेर चौधरी तथा पद्मश्री डॉ सतेंद्र सिंह लोहिया के आतिथ्य में बेस्ट आरटीआई पीआईएल एक्टविस  का अवार्ड दिया गया। डॉ डीके सोनी द्वारा सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर  भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है। ग्रो भारत फाउंडेशन के चयन समिति के द्वारा भारत  के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर  उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया और उसके बाद  चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं पी आई एल एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी उक्त अवार्ड से सम्मानित किए गए।  डॉ डी के सोनी ने  कहा कि अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)