ADD





उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परशुरामपुर में मेधावी विद्यार्थियों को मिला प्रशस्तिपत्र.. उत्कृष्ट कार्य पर समाजसेवी और श्रमिक भी हुए सम्मानित

0

 सूरजपुर।। खबरी गुल्लक। 18 अगस्त 2025।। (जिला प्रतिनिधि सूरजपुर - भूपेंद्र राजवाड़े)

 जिले के रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत परशुरामपुर में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  सरपंच  मीरा लालकेश्वर सिंह सरुता द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।सरपंच प्रतिनिधि  लालकेश्वर सिंह सरुता द्वारा लगातार दूसरे वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कक्षा 12वीं में  कलावती को विद्यालय में सर्वाधिक अंक मिलने पर  2100 की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र दिया गया । कक्षा 10वीं में भी अव्वल रहने वाले   छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत  किया गया। कार्यक्रम में  शिक्षा के साथ- साथ श्रम क्षेत्र में योगदान देने वालों के अलावा मनरेगा में सर्वाधिक कार्य करने वाले श्रमिक दुलार साय केवट औरतेंदूपत्ता संग्रहण में अग्रणी फुलेश्वर राम को भी सम्मानित किया गया। 


प्राचार्य  चंद्रविजय सिंह के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में  उपसरपंच गोपाल सिंह पुहुप, वरिष्ठ  पत्रकार आशिक खान पंच जबीना खातुन, अनवरी खातुन, शांति बाई, फुलकुंवर सरुता, सलजीत राम, लीलावती, ब्रिजेश गिरी, दिलबसिया, रामखेलावन सिंह मरावी, चैन सिंह, रुखशाना खातुन, नितिश कुमार, प्रधान पाठक शिवनारायण सिंह, नरेंद्र शुक्ला, मंजुलता, शरिफ़ ख़ान, नान साय सिंह, शकुंतला पोर्ते, चमरु राम, भदर सिंह शान मो आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)