अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 8 अगस्त 2025।।
हर घर तिरंगा एवं हर घर स्वच्छता अभियान अंतर्गत महापौर मंजूषा भगत ने आज स्वच्छता दीदियों द्वारा गांधी स्टेडियम स्थित एंपोरियम में लगाए गए कबाड़ से जुगाड प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। सभी SLRM केंद्र में कार्यरत स्वच्छता दीदियों द्वारा कचरा संग्रहण में मिलने वाले कचरे से अपनी कला को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न उपयोगी सामग्री एवं सजावटी उत्पाद बनाया गया है।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कचरे से विभिन्न उत्पाद बनकर पुनरुपयोग को बढ़ावा देना है। कबाड़ से जुगाड का उत्कृष्ट कार्य स्वच्छता दीदियों द्वारा किया जा रहा है। महापौर महोदया द्वारा इस प्रदर्शनी में स्वच्छता दीदियों को बधाई देते हुए इन सामग्री के विक्रय हेतु भी स्थान उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए जिससे दीदियों को अतिरिक्त आय भी मिल सकेगा ।








