ADD

पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटर समेत 10 लोगों की मौत, बढ़ा सीमा तनाव .. तालिबान ने की टी-20 सीरीज रद्द ...

0

खबरी गुल्लक।। 

पाकिस्तान के हवाई हमले ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में नई दरार पैदा कर दी है।  इस हमले में तीन स्थानीय क्रिकेटरों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। हमला ऐसे समय हुआ जब दोनों देशों ने दोहा में प्रस्तावित शांति वार्ता से पहले 48 घंटे के संघर्ष विराम को बढ़ाने पर सहमति जताई थी। सूत्रों के मुताबिक अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने तीन खिलाड़ियों  कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून  की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज से हटने की घोषणा की है। यह सीरीज अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 17 से 29 नवंबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेली जानी थी।  

सूत्रों के अनुसार, तीनों खिलाड़ी उरगुन जिले के निवासी थे और मैच खेलने के बाद लौटते समय पाकिस्तानी हमले की चपेट में आ गए। हमले के बाद जारी तस्वीरों में स्थानीय लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों के मलबे में प्रियजनों की तलाश करते दिखे।  अफगानिस्तान क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने एक्स  पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून जैसे प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटरों की मौत पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है। अफगान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान ने हमले को अनैतिक और बर्बर बताया है, जबकि तालिबान सरकार ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है। विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने इस घटना को लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची से बातचीत की।  तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, हम शांतिपूर्ण समाधान के पक्षधर हैं, लेकिन ऐसी आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

 लगातार सीमा उल्लंघन के आरोप  

अफगान अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान ने पिछले चार वर्षों में 1,200 से अधिक बार सीमा उल्लंघन किया है। 2024 की शुरुआत से अब तक इन हमलों में 102 नागरिक और सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं, जबकि 139 घायल हुए हैं। इसी अवधि में पाकिस्तानी वायुसेना ने 712 बार हवाई घुसपैठ की, जिनमें से कम से कम 16 बार ड्रोन और जेट हमले किए गए।  

 पाकिस्तान का दावा — आतंकियों पर कार्रवाई  

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पक्तिका के उरगुन और बरमल जिलों में हाफिज गुल बहादुर समूह के ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें दर्जनों आतंकी मारे गए।  दोनों देशों के बीच बढ़ती झड़पों ने न केवल सीमा क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है, बल्कि खेल और राजनयिक संबंधों पर भी गहरा प्रभाव डाला है।  



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)