ADD

ब्रेकिंग: सरगुजा में धर्मांतरण के आरोप में तीन आरोपी आरोपी गिरफ्तार... हर बीमारी ठीक करने का झांसा दे रहे थे...मना करने पर अनिष्ट होने का दिखा रहे थे भय

0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

 सरगुजा पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े एक प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरिमा थाना पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल  ने की है, जिन्होंने टीम को सख्त वैधानिक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

दरिमा पुलिस ने बताया कि  16 अक्टूबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुम्हरता गवरडांड़ में लगभग 50 लोगों की सभा कर जयप्रकाश साव निवासी सीतापुर और अजित कुमार कुजूर निवासी मंगारी द्वारा धर्मांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हुए उन्हें दूसरे धर्म में शामिल होने पर हर परेशानी और बीमारी से मुक्ति दिलाने का प्रलोभन दिया। सूचना पर दरिमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां घटना की पुष्टि हुई। इस दौरान झकल राम प्रजापति निवासी कुम्हरता गवरडांड़ भी उक्त कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल पाए गए।   मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 151/25 पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 4 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।  तीनों आरोपियों  जयप्रकाश साव (40 वर्ष), अजित कुमार कुजूर (28 वर्ष) और झकल राम प्रजापति (38 वर्ष)  को तलब कर पूछताछ की गई।  अपराध स्वीकार करने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।  कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक राजेश खलखो, प्रधान आरक्षक सुजीत पाल, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक टिकेश्वर और श्यामलाल केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)