ADD

नेताप्रतिपक्ष के द्वारा हाई कोर्ट का स्टे आर्डर प्रस्तुत किए जाने पर नवापारा मैदान का नामकरण बजरंग मैदान किए जाने का प्रस्ताव टला... अंबिकापुर निगम की सामान्य सभा में लाया गया था प्रस्ताव

0

 


अंबिकापुर।। 

खबरी गुल्लक।। 

नगर निगम अंबिकापुर की सामान्य सभा की बैठक में सत्तापक्ष के द्वारा शहर के नवापारा स्थित महागिरजाघर के सामने वाले मैदान का नामकरण बजरंग मैदान किए जाने का प्रस्ताव लाए  पर विपक्ष के द्वारा इसका विरोध किया गया। नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के द्वारा सदन में हाई कोर्ट का स्टे आर्डर प्रस्तुत किए जाने पर सत्ता पक्ष के द्वारा इस मैदान का नामकरण बजरंग मैदान किए जाने के प्रस्ताव को फिलहाल रोक दिया गया है। शेष सड़कों, चौक चौराहों के साथ भवनों के नामकरण को हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी ने बताया कि विपक्ष की आपत्ति और न्यायालयीन प्रक्रिया के चलते नवापारा मैदान का नामकरण लंबित रखा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)