रायपुर।। खबरी गुल्लक।।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खरीफ सीजन 2025-26 में आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी। सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस बार धान की फसल की कटाई और मिंजाई में देर को देखते हुए सरकार ने 1 नवंबर के बजाय 15 नवंबर को धान खरीदी का निर्णय लिया है। धान खरीदी का लक्ष्य नहीं हुआ है लेकिन यह माना जा रहा है कि बंपर क्राप को देखते हुए 160 लाख मीट्रिक टन या इससे अधिक का लक्ष्य सरकार तय कर सकती है। सरकार ने पहले ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की सीमा तय कर दी है।
जनजाति गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा
15 नवंबर को ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है। इस साल जनजाति गौरव दिवस भव्य तरीके से मनाया जाएगा।इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में जनजाति समाज के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। 25 साल की आयु में भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के दांत खट्टा कर दिए। इसी तरह छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़े और यहां रायपुर के जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी की सजा दी गई, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को इतिहास के पन्नों में जगह दिलाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।



