ADD

15 नवंबर से धान खरीदी भाजपा सरकार का किसान विरोधी फैसला - विष्णु सिंह देव

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 10 अक्टूबर 2025।।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विष्णु सिंह देव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ में हर वर्ष 1 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को इस बार भाजपा सरकार ने 15 नवंबर तक टाल दिया है। यह फैसला स्पष्ट रूप से किसान-विरोधी और जन-विरोधी है। हम इस निर्णय की कड़ी निंदा करते हैं, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ के मेहनतकश किसानों के हितों पर सीधा प्रहार है।

धान खरीदी में देरी से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। यह कदम किसानों को निजी व्यापारियों बिचौलियों के हाथों कम दाम पर उपज बेचने के लिए मजबूर करेगा, जो उनकी मेहनत का अपमान है।

हम मांग करते हैं कि भाजपा सरकार तत्काल इस फैसले को वापस ले और 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करे। किसानों की समृद्धि के बिना छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं है। यह सरकार किसानों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करने की नीति पर काम कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



      

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)