अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।
नगर निगम अंबिकापुर के सामान्य सभा की बैठक में आज शहर के वार्ड क्रमांक 16 रिंग रोड में उड़िया पंडित कॉम्प्लेक्स के बगल से नवापारा चौक तक मार्ग का नामकरण स्व. गया राय मार्ग के नाम किया गया। उनके पुत्र वरिष्ठ ठेकेदार प्रकाश चंद्र राय के द्वारा निगम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया है।
इसी प्रकार बैठक में वार्ड 20 भगवान महावीर वार्ड में प्रतापपुर रोड जनपद ऑफिस के आगे जनपद पारा चौक का नामकरण गौ माता चौक, अटल आवास कन्या महाविद्यालय के पास वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई चौक, आकाशवाणी चौक का चंद्रशेखर आजाद चौक, लवकुश फर्नीचर के सामने तिराहा पर शहीद भगत सिंह चौक, चौपाटी का वीर सावरकर परिसर, चांदनी चौक का लाल बहादुर शास्त्री चौक, जरहा गढ़ बंगाली मैदान का शिवनगर कालोनी, महामाया रोड सुदामा होटल से राधा कृष्ण मंदिर स्टेट बैंक रोड यह का राधा कृष्ण मार्ग, महामाया रोड में बालाजी चौक से पंचदेव मंदिर होते चौक तक का पंचदेव मार्ग, बारी मोहल्ला आरपी सिंह के घर से राजमणि तिवारी के घर तक दशमतिया गली, ललन सिंह के घर से सुशील तिवारी के घर तक सीसी रोड का नाम हनुमान गाली गोधनपुर, वार्ड 23 रिंगरोड से नरेंद्र सिंह के घर तक स्व. भीखम चन्द्र मार्ग, रिंग रोड पर मुकेश गुप्ता के घर होते पुलिया तक त्रिपाठी गली, गंगापुर वार्ड में नितिन सैलून के सामने से तुलसी चौक तक समाज सेवी स्व. संजीत सिंह मार्ग, वार्ड 22 रमजान गली का नाम गोकुल नगर, वार्ड 13 झंझट पारा का शिवशंकर पारा, वार्ड 14 मुखर्जी कालोनी का आदर्शनगर, वार्ड 14 पॉलिटेक्निक गली नेताजी गैरेज से शारदा धाम तक की गली वासुदेव शीतला मार्ग, वार्ड 14 में कार्मेल स्कूल कन्या हॉस्टल के पीछे स्थित मोहल्ले का नाम प्रकाश नगर, वार्ड 42 शहीद अब्दुल हामिद वार्ड में रिंग रोड मारुति सर्विस सेंटर से नाजिया फिरदौसी तक का नाम अब्दुल रऊफ रहमानी मार्ग,प्रतापपुर रोड जनपद ऑफिस के आगे चौक से प्रतापपुर नाका तक स्व. कनक रानी दत्ता मार्ग, वार्ड 21 रामानुजगंज रोड फारेस्ट बैरियर के पास तकिया रोड का नाम सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग, आकाश गुप्ता घर के बगल वाली गली से सरजू प्रसाद दुबे के घर के पीछे श्री यादव के घर से मिठ्ठू शुक्ला के घर तक का नाम शिव पथ मार्ग, चतुरानंद के घर से जायसवाल जी के घर तक सेक्टर 1 मार्ग श्याम नगर, राजीव रंजन गुप्ता के घर से गुप्ता जी के घर तक सेक्टर 2 मार्ग का नाम श्याम नगर, पुष्पा नेताम के घर के बगल से अर्चना वर्मा के घर तक का सेक्टर 3 मार्ग श्यामनगर, अनिल राजवाड़े के घर से प्रेम शंकर मिश्रा के घर तक सेक्टर 4 श्यामनगर, सत्येंद्र विश्वकर्मा के घर से सुरेन्द्र राजवाड़े के घर तक का सेक्टर 5 मार्ग श्यामनगर, संतोष ठाकुर के घर से सोनी जी के घर तक का सेक्टर 6 श्यामनगर मार्ग, शिवाजी चौक से संगम चौक तक मार्ग का नाम छत्रपति शिवाजी मार्ग, तकिया खैरबार प्रवेश द्वार का नाम माता नथुनी देवी प्रवेश द्वार, नवापारा मैदान का नाम बजरंग मैदान, कलाकेंद्र मैदान का नाम भारत माता मैदान, सियान सदन का नाम भामा साह सियान सदन, चौपाटी के सामने पार्क का नाम स्व. राम प्रकाश चोपड़ा मेमोरियल पार्क, वाटर पार्क का नाम देवी अहिल्या बाई उद्यान पुष्प वाटिका किया गया।



