सरगुजा में 24 घंटे के भीतर जंगली हाथियों ने 2 युवकों को मौत के घाट उतारा..! लालमाटी के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र में भी कुचला, आर्केस्ट्रा देख वापस लौटते समय बीच जंगल में हुआ सामना, दोस्तो ने भागकर बचाई जान

सरगुजा में 24 घंटे के भीतर जंगली हाथियों ने 2 युवकों को मौत के घाट उतारा..! लालमाटी के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र में भी कुचला, आर्केस्ट्रा देख वापस लौटते समय बीच जंगल में हुआ सामना, दोस्तो ने भागकर बचाई जान

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

सरगुजा वनमण्डल में विचरण कर रहे जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। शहर के लगे ग्राम लालमाटी में विचरण कर रहे 25 सदस्यीय ने मंगलवार को एक युवक को मौत के घाट उतारा था, उसी दिन देर रात लुण्ड्रा रेंज में भी विचरण कर रहे एक हाथी ने चलगली निवासी अजय कुमार पिता नेतराम कंवर 21 वर्ष को भी मार डाला। मृतक मंगलवार की रात अपने दोस्तों के साथ आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम चलगली और बीकानाकला के बीच उनका सामना एक हाथी से हो गया। हाथी ने उन्हें दौड़ाया, जिससे उसके दो दोस्त तो भागने में सफल रहे मगर अजय कुमार हाथी की पकड़ में आ गया। हाथी ने उसे पटक कुचल मौत के घाट उतार दिया। इस मौत के बाद ही पिछले 24 घंटे में हाथियों के हमले से मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। बताया जा रहा है कि लालमाटी में विचरण कर रहे हाथी आज बुधवार को तड़के 4 से 5 बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर अंबिकापुर रेंज के ग्राम आमादरहा पहुंच गया, जहां 2 घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है, वहीं वन कर्मी हाथियों की निगरानी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)