अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर - बिलासपुर नेशनल हाईवे स्थित ढाबे के पास खड़े तीन ट्रकों से 680 लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। आश्चर्य जनक ढंग 5 ट्रक के भीतर सो रहे चालक और क्लीनर को घटना की भनक तक नहीं लग पाई। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः डीजल चोरों ने बेहोशी की दवा का स्प्रे किया होगा। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। खबरी गुल्लक के लखनपुर के संवाददाता इमरान अंसारी ने पुलिस से जानकारी लेने के बाद बताया कि सोनू प्रसाद यादव पिता शंभू यादव उम्र 24 वर्ष गढ़वा झारखंड निवासी ने 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 अक्टूबर को ट्रक क्रमांक सीजी 04 QL 3477 ,रायपुर से क्लेंकर लोड कर दो अन्य ट्रकों के साथ औरंगाबाद जाने के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे 130 स्थित सिंगीटाना नरेंद्र ढाबा के पास ट्रकों को खड़ा करके रात में खाना पीना खाकर खाकर ट्रक के अंदर सो रहे थे।23 व 24 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग 3 बजे अज्ञात चोरों ने ट्रक क्रमांक सीजी 04 QL 2477 से 300 लीटर कीमत 28500 रुपए, सीजी 15 EA 8003 , 180लीटर कीमत 17100, सीजी 15 EA 7004 200लीटर कीमत 19000 रुपए कुल 3 ट्रकों से 680 लीटर डीजल कीमत 64600 अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। ट्रक चालक की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने 305(C) BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।



