आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को बेदम पीटा, बचाव करने आई मां की भी पिटाई ...पीड़ित परिवार का आरोप बदमाशों का रिश्तेदार पुलिसकर्मी आरोपियों को दे रहा संरक्षण

आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवक को बेदम पीटा, बचाव करने आई मां की भी पिटाई ...पीड़ित परिवार का आरोप बदमाशों का रिश्तेदार पुलिसकर्मी आरोपियों को दे रहा संरक्षण

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 8 अक्टूबर। 

 शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों ने गत 2 दिनों पूर्व घर में घुसकर एक युवक की लाठी डंडे और धारदार हथियार से बेदम पिटाई कर दिया,जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसके बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। युवक के सिर में 4 टांके लगे है और शरीर के अन्य हिस्से में भी चोट आई है। बदमाश जब युवक की पिटाई कर रहे थे तब बीच बचाव में उसकी मां आई तो उसे भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा और महिला की भी पिटाई कर दी।पीड़ित युवक की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने मामूली धारा दर्ज कर बदमाशों के ऊपर कोई भी ठोस कारवाई नहीं की है, जिससे उनके हौसले बुलंद है।बदमाशों पर कारवाई नहीं होने को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसके एक रिश्तेदार  जो कि पुलिस विभाग में एएसआई हैं, उन्हीं के द्वारा बदमाशों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके कारण कोतवाली पुलिस ने मामूली धारा लगाकर बदमाशों को खुली छूट दे दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गिरफ्तारी की कारवाई नहीं होने पर उन्हें पुनः धमकाया जा रहा है, यहीं नहीं आसपड़ोस के लोग जो इस घटना को देखे हैं, उनका नाम गवाही में डालने पर बदमाशों द्वारा उन्हें भी धमकाया जा रहा है, उनके द्वारा कहा जा रहा है कि अबकी बार उनकी बारी है।

परिवार जनों के मुताबिक चांदनी चौक कुम्हारपारा निवासी आकाश साव आत्मज संतोष साव उम्र 25 वर्ष जो कि इलेक्ट्रीक का काम करता है। गत 6 अक्टूबर 2025 को सुबह के समय कलेक्टर बंगला के पिछे इलेक्ट्रीक काम करने गया था,काम कर वापस घर जाते समय मोहल्ला में गौतम व प्रकाश के द्वारा साप्ताहिक बाजार लखनपुर में हुई पुरानी रंजिश की बात को लेकर उसे रोककर ईधर आओ बोले तो वह वहां पास नहीं रूका और घर चल गया। कुछ समय बाद अजय गुप्ता, अंकीत, गोविन्द, संजय, गौतम, प्रकाश नामक बदमाशों ने उसके घर पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच बचाव करने आई पीड़ित युवक की मां मंजू देवी के ऊपर संजय और अजय नामक युवक ने मारपीट किया। दिनदहाड़े मारपीट की इस वारदात से पीड़ित परिवार के साथ मोहल्लेवासी सहमे हुए है।मोहल्ले वासियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अभी तक जांच करने भी नहीं आई है और ना ही सीसीटीवी फुटेज देखा है। जिस तरह से बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर गुंडागर्दी की है, पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है,वह उचित कारवाई की मांग कर रहे हैं।

गंभीर चोट के बाद भी मामूली धारा

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार कोतवाली थाना रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनके द्वारा किसी धारदार हथियार से हमला करने से उसका सिर फटने की बात कही गई तो अपराध दर्ज करने वाले पुलिसकर्मी द्वारा कहा गया कि ज्यादा हो जाएगा, लाठी डंडे से ही मारपीट करने का रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक एएसआई  के दबाव में मामूली धारा  296,351(3),115(2),3(5) के तहत ही अपराध दर्ज किया गया है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है और वह पुनः पीड़ित परिवार व गवाही देने वाले लोगों को धमका रहें है। इस संबंध में संबंधित asi से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)