ADD

शालेय शिक्षक संघ के रामचंद्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने राज वैभव सिंह ... नई जिम्मेदारी के साथ नजर आए एक्शन मोड में.. कहा - बार बार नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालयों का चक्कर, होगी पहल

0

बलरामपुर।। खबरी गुल्लक 

प्रांतीय इकाई के निर्देश पर शालेय शिक्षक संघ जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के ब्लॉक रामचंद्रपुर के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर राज वैभव सिंह की नियुक्ति की गई है। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने राज वैभव सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त करने पर राज वैभव सिंह ने प्रांताध्यक्ष विरेन्द्र दुबे एवं जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के प्रति आभार जताया।

            श्री सिंह 2009 से शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देवीगंज में पदस्थ हैं। शिक्षको की समस्याओं को श्री सिंह हमेशा उठाते रहे हैं एवं संविलियन के समय अपनी बात मुखरता से रखते नजर आए हैं तथा साथी शिक्षकों के समस्या में हमेशा उनके साथ खड़े रहते और समस्या समाधान हेतु प्रयासरत रहे हैं। उनकी इसी कार्यप्रणाली एवं कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुवे प्रांताध्यक्ष श्री विरेंद्र दुबे से प्राप्त निर्देश पर जिलाध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह ने उन्हें ब्लॉक रामचंद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही श्री सिंह एक्शन मोड में नजर आए। शिक्षको की लिव, एरियर्स, सर्विस बुक , पासबुक संधारण जैसी समस्याओं का शीघ्र निदान होगा ये भरोसा उन्होंने साथी शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बार बार कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़ें ऐसा उनका प्रयास होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)