उपलब्धि : खड़गवां बना सरगुजा संभाग का पहला ISO प्रमाणित कोल्ड चेन प्वाइंट

ADD

उपलब्धि : खड़गवां बना सरगुजा संभाग का पहला ISO प्रमाणित कोल्ड चेन प्वाइंट

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 30 अक्टूबर 2025।।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरगुजा संभाग ने नई उपलब्धि हासिल की है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां को संभाग का पहला ISO प्रमाणित कोल्ड चेन प्वाइंट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह सफलता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के  दिशा-निर्देशों के साथ-साथ जेडी हेल्थ डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के  मार्गदर्शन, सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम एवं यूएनडीपी प्रतिनिधि की निरंतर मेहनत से संभव हुई है। खड़गवां कोल्ड चेन प्वाइंट को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के सभी मानकों के पालन हेतु ISO प्रमाणन प्रदान किया गया है। यहां WHO मानकों के अनुरूप टीकों का भंडारण किया जाता है और CFC मुक्त, WHO प्रमाणित उपकरणों में अनुशंसित तापमान पर रखा जाता है।

EVIN प्रणाली के माध्यम से वास्तविक समय में स्टॉक अपडेट और तापमान निगरानी की जाती है, जिससे पारदर्शिता व दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है। साथ ही FIFO और EEFO दिशानिर्देशों का पालन कर शून्य अपव्यय (Zero Wastage) सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्नत ICE Pack Conditioning Area, निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्रशिक्षित मानव संसाधन और NCCMIS सॉफ्टवेयर आधारित प्रबंधन प्रणाली के चलते यह केंद्र अब सरगुजा संभाग का मॉडल स्वास्थ्य संस्थान बन गया है।

जेडी हेल्थ डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द ही सरगुजा संभागीय वैक्सीन स्टोर के साथ-साथ अन्य कोल्ड चेन संस्थाओं को भी मॉडल रूप में विकसित करने में सफलता हासिल करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)