छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा मय बढ़ई, मनू लोहार कल्याण संघ के श्रीनिवास वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, 71 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी गठित

छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा मय बढ़ई, मनू लोहार कल्याण संघ के श्रीनिवास वर्मा बने प्रदेश अध्यक्ष, 71 पदाधिकारियों की नई कार्यकारिणी गठित

khabrigullak.com
By -
0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 22 दिसंबर 2025।।  शहर के गांधी स्टेडियम प्रांगण स्थित भारततेंदू भवन में पहली बार छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा  बढ़ई, मनू लोहार कल्याण संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन आयोजित हुआ। संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित इस अधिवेशन में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और आरती से शुभारंभ किया गया। अधिवेशन में पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन के बाद कार्यक्रम संचालक श्रीनिवास वर्मा विश्वकर्मा ने नई कार्यकारिणी का गठन घोषित किया। पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश विश्वकर्मा ने गठन से अब तक के कार्यों का विवरण, आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए पैनल का चयन किया गया। जिसमें श्रीनिवास वर्मा विश्वकर्मा को  प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अन्य प्रमुख पद में संगठन सलाहकार प्रमुख-2, कार्यकारी अध्यक्ष-3, उपाध्यक्ष-5, कोषाध्यक्ष-1, सह कोषाध्यक्ष-1, प्रदेश महामंत्री-2, संयुक्त मंत्री-3, मंत्री-4, संगठन मंत्री-5, प्रचार मंत्री-2, कार्यालय मंत्री-1, मीडिया प्रभारी-1, कार्यकारिणी में 4 सदस्य शामिल हैं। 

महिला समिति में 30 पदाधिकारी नियुक्त

श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अन्य पद: कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष-2, उपाध्यक्ष-5, कोषाध्यक्ष-1, सह कोषाध्यक्ष-1, महामंत्री-2, संयुक्त मंत्री-4, मंत्री-4, संगठन मंत्री-4, मीडिया प्रभारी-2, कार्यकारिणी सदस्य-4। सभी उपस्थित सदस्यों ने तालियों से स्वागत किया। अधिवेशन में संस्थापक श्री अंबिका विश्वकर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लौहकार शिल्प बोर्ड (राज्य मंत्री दर्जा) श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, संरक्षक श्री राजेश विश्वकर्मा, रामबली विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश विश्वकर्मा और श्री निलेश शर्मा उपस्थित रहे।

तीन वर्षीय कार्ययोजना 

समाज की आवश्यकताओं का आकलन, रायपुर मुख्यालय के लिए भूखंड अधिग्रहण, जिला स्तर पर समितियां गठन, सदस्यता अभियान तेज करना, कुरीतियों उन्मूलन, गरीब बच्चों की शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र संबंधी समस्याओं का समाधान आदि। युवाओं से तत्काल सदस्यता ग्रहण करने की अपील की गई।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)