अंबिकापुर/बिलासपुर। खबरी गुल्लक।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की मुख्य परीक्षाओं से पूर्व छात्रों की तैयारी का आकलन करने जिले में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 15 जनवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 22 जनवरी तक चलेगी। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने माशिमं के निर्देश पर समय-सारिणी जारी कर दी है।
बिलासपुर जिले के सभी सरकारी हाईस्कूल, उच्चतर माध्यमिक एवं सेजेस स्कूलों में निर्धारित कार्यक्रम अनुसार परीक्षाएं आयोजित होंगी। सभी विषयों की परीक्षा दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित करने के निर्देश हैं।
प्री-बोर्ड की समय-सारिणी
15 जनवरी 10वीं विज्ञान, 12 वीं हिन्दी। 16 जनवरी 10वीं विज्ञान, 12वीं रसायन, राजनीति, लेखा शास्त्र।
17 जनवरी 10वीं हिन्दी, 12वीं अंग्रेजी।
19 जनवरी 10वीं गणित, 12वीं 12वीं गणित, जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र ।
20 जनवरी 10वीं सामाजिक विज्ञान, 12वीं भूगोल, व्यवसाय अध्ययन।
21 जनवरी 10वीं संस्कृत, 12वीं भौतिक, इतिहास।
22 जनवरी- व्यवसायिक पाठ्यक्रम, 12वीं संस्कृत, व्यवसायिक पाठ्यक्रम।

.jpg)





















