दुर्ग।। खबरी गुल्लक।। 7 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के विकासखंड पाटन स्तरीय समिति का पुनर्गठन 10 जनवरी 2026 को शनिवार दोपहर 1 बजे पीएम श्री प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला अखरा, तहसील पाटन में होगा। इस दौरान विकासखंड स्तर पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (1 पुरुष, 1 महिला), कोषाध्यक्ष, मीडिया सलाहकार, पत्राचार, कार्यक्रम प्रभारी (02 सदस्य), प्रवक्ता (1 पुरुष, 1 महिला), संगठन प्रभारी, महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यगण का मनोनयन किया जाएगा।
कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना और रणनीति पर विचार-विमर्श होगा। मुख्य अतिथि राजेश चटर्जी, प्रांताध्यक्ष छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ रहेंगे, जबकि अध्यक्षता गोपेन्द्र कुमार साहू, प्रधान पाठक शा. पूर्व मा. शा. अखरा करेंगे। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर चंद्राकर उपप्रांताध्यक्ष एवं राजेन्द्र चंद्राकर कोषाध्यक्ष छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ होंगे। विशेष अतिथियों में भानु प्रताप यादव जिलाध्यक्ष छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं मीडिया प्रभारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन-दुर्ग, महेन्द्र साहू विकासखंड संयोजक अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन पाटन, देवेन्द्र बंछोर जिलाध्यक्ष छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ दुर्ग एवं पवन कामड़े विकासखंड पाटन अध्यक्ष छग प्रदेश शिक्षक फेडरेशन संघ शामिल होंगे। यह जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।

.jpg)





















