अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ब्रेकिंग:
सरगुजा संभाग में आबकारी उड़नदस्ता टीम ने फिर कमाल कर दिखाया। 21 जनवरी 2026 की रात सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम रात्रि गश्त पर थी। सांडबार वन देवी मंदिर रोड पर संदिग्ध ब्लैक स्कॉर्पियो दिखी। एक फरार, लेकिन राम बिहारी कुर्रे निवासी बंधा थाना लखनपुर को पकड़ा गया। उसके काले पिट्ठू बैग से 300 REXOGESIC और 300 AVIL इंजेक्शन कुल 600 नग, बाजार मूल्य 3 लाख रुपये बरामद किया गया। एनडीपीएस एक्ट धारा 22(C) के तहत आरोपी गिरफ्तार, विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर ने जेल वारंट जारी कर दिया। जनवरी में तीसरी बड़ी कार्रवाई है । रंजीत गुप्ता ने कहा कि जीरो टॉलरेंस, नशे के सौदागरों पर कोई रहम नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया पर चेतावनी दी, फिर भी नहीं मानते , परिवार बर्बाद हो रहे। टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक कुमारू राम, रमेश दुबे, अशोक सोनी, नगर सैनिक ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह और नीरज चौहान का जबरदस्त योगदान।
पुलिस कहां थी
इतने बड़े सप्लायर के साथ स्कॉर्पियो सड़क पर खड़ी, और पुलिस को भनक तक नही लगी? आबकारी टीम अकेले जंग लड़ रही, सरगुजा को नशामुक्त करने का संकल्प ले चुकी। ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

.jpg)





















