रायपुर।। खबरी गुल्लक।।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की तिथि में दो दिनों की वृद्धि का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से 4 और 5 फरवरी को पंजीकृत किसानों का जिनका टोकन कट चुका है, उनका धान खरीदा जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि वास्तविक किसानों को पूरा लाभ मिले। 15 नवंबर 2025 से शुरू हुए धान खरीदी महाभियान के तहत 31 जनवरी 2026 तक 25.11 लाख से अधिक किसानों से करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इन किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था से 33,149 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया गया है।




