ADD





मैनपाट वितरण केंद्र ने छत्तीसगढ़ स्थापना की रजत जयंती धुमधाम से मनाई .. पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने ग्रामीणों से की गई अपील

0

मैनपाट।।खबरी गुल्लक ।(महेश यादव) 3 फरवरी 2026  

मैनपाट विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय रोपाखार ने छत्तीसगढ़  स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यालय परिसर में भव्य रजत जयंती समारोह का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतनी माझी, जिला पंचायत सदस्य व जनपद पंचायत सदस्य ने विद्युत विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विभागीय कार्यों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि ये सेवाएं आमजन के जीवन को आसान बना रही हैं। विभाग की ओर से सहायक अभियंता संजय पटेल सीतापुर, कनिष्ठ अभियंता दीपक कुमार निकुंज मैनपाट वितरण केंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में विभाग की उपलब्धियों के अलावा पीएम सूर्यघर योजना की विशेषताओं, लाभों व स्थापना प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने पीएम आवासों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़े, बिजली बिल कम हो और आत्मनिर्भरता मजबूत बने। कार्यक्रम में कार्यालय की 25 वर्षों की यात्रा, उपभोक्ता सेवा में योगदान व भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी से समारोह की गरिमा बढ़ी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)