अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।।
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नवजीवन कैंसर हॉस्पिटल, अंबिकापुर द्वारा निःशुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 फरवरी को अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन सीएचसी), नवापारा में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शिविर में स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर, मुखगुहा (ओरल) कैंसर तथा अन्य सामान्य कैंसर की निःशुल्क जांच उपलब्ध होगी। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता व्यक्तिगत परामर्श एवं सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों ने बताया कि कैंसर की समय पर पहचान जीवन बचाने का सबसे बड़ा हथियार है। आम जनता से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और जागरूकता फैलाएं।

.jpg)






















