मैनपाट।। खबरी गुल्लक।।(महेश यादव)।।
विधायक सीतापुर रामकुमार टोप्पो ने प्रशासनिक अमले के साथ मैनपाट विकासखंड के ग्राम असगवां, सुगापनी, डोडाडीह, कदनई, आमगांव, नर्मदापुर एवं रंगूआपारा में प्रस्तावित पुलिया एवं सड़क निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनके दैनिक आवागमन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना। स्थल पर ही बैठकर सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक ने जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों को तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए।
उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रस्तावित कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों, जिससे ग्रामवासियों को शीघ्र राहत मिल सके।इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, भाजपा मंडल मैनपाट के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





