अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली के पास दसवीं बटालियन में बुधवार को एक सड़क हादसे में बिश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की मौत हो गई। एनएच-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना ने इलाके सनसनी फैला दी।
फिटनेस ट्रेनिंग के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर बिश्रामपुर लौट रहे अभय पांडे को सिलफिली के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोक दिया। हादसे के तुरंत बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जयनगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलफिली में फिटनेस ट्रेनिंग पर थे और ड्यूटी पूरी कर बिश्रामपुर थाने लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा चालक को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विभाग ने मृतक के आश्रितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

.jpg)






















