ADD





बसंती बेच रही थी शराब.. संभागीय आबकारी उड़नदस्ता दल ने पकड़ भेज दिया जेल...

0

   अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में मेन्ड्राकला निवासी बसंती केवट को रंगेहाथों 12 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। रंजीत गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि मेन्ड्राकला निवासी बसंती केवट अपने घर में बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचती है। पुख्ता सूचना पर बसंती केवट के घर दबिश दी गई। बसंती केवट के घर से 12 लीटर महुआ शराब जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया गया है ,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व  में आबकारी उप निरीक्षक टीआर केहरी,  आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे एवं महिला सैनिक चंद्रावती तथा राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)