ADD





अंबिकापुर में देर शाम फायरिंग... होटल देव के सामने सनसनीखेज घटना से लोग दहशत में ...

0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। 6 फरवरी 2026

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के देवीगंज इलाके में होटल देव के सामने देर शाम हुई फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक  गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए।  घटना की सूचना मिलते ही DIG और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के सख्त निर्देश पर ASP अमोलक सिंह ढिल्लो व CSP आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

आरंभिक जांच में पुलिस ने घटना को नकारने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय नागरिकों से पूछताछ के दौरान उन्होंने स्पष्ट बताया कि उन्होंने गोली चलाने की तेज आवाज सुनी थी। इससे पुलिस की नींद उड़ गई। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की, जिसमें कारतूस के खोखे या अन्य सुरागों की तलाश की गई। पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि फायरिंग की घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सघन गश्त शुरू कर दी है।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के बाद वे तेजी से भाग निकले। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आसपास के थानों को अलर्ट जारी किया गया है।

संभावित कारण

प्रारंभिक अंदाजे में यह पुरानी रंजिश या गैंगवार से जुड़ी हो सकती है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। अंबिकापुर में हालिया दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से तत्काल सुरक्षा की मांग की है।  ASP अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि हम हर संभावना की जांच कर रहे हैं। जनता से अपील है कि कोई सुराग मिले तो सूचित करें। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि होटल देव के संचालक बनारस चौक की ओर से कार से लौट रहे थे तभी बदमाशों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश करते हुए पीछा किया था। होटल संचालक बगैर रुके होटल आ गए थे, बदमाशों ने पीछा कर होटल के सामने कथित तौर पर दो बार फायरिंग किया था। पुलिस जांच में जुट गई है। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)