अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार को लेकर मोदी सरकार का बजट फिर निराश करता है। 2024 के चुनाव के बाद बनी बैसाखी वाली मोदी सरकार ने 1 करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप की घोषणा की थी। 2 साल बीतने के बाद भी इसमें आज तक कुल 10 हजार युवाओं को मौका मिला है। इस बजट में भी इस योजना को धरातल पर उतारने की कोई ठोस नीति नहीं आई है, जो युवाओं के रोजगार के प्रति मोदी सरकार की नीतिगत उपेक्षा को जाहिर करती है।




