ADD





रोजगारविहीन और आम आदमी की उम्मीदों से कोसों दूर है बजट - द्वितेंद्र मिश्रा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 

केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय बजट रोजगारविहीन और आम आदमी की उम्मीदों से कोसों दूर बताते हुए। निर्मला सीतारमण द्वारा पेश इस बजट को उन्होंने दिशाहीन करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट बेरोजगारी, मैन्युफैक्चरिंग में गिरावट, किसानों की उपेक्षा और वैश्विक जोखिमों पर चुप्पी साधने वाला है।  इसमें आम जनता, युवाओं और किसानों के लिए कुछ नहीं है, जबकि रुपया कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला  किसान  और शिक्षा-विरोधी है । बजट दस्तावेजों से साफ है कि पिछले वर्ष सामाजिक क्षेत्र में वादे के मुताबिक खर्च नहीं हुआ।राजकोषीय घाटा जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रखा गया, लेकिन पूंजीगत व्यय पर निर्भरता बढ़ी, जबकि राजस्व व्यय में वृद्धि चिंताजनक है।  यह 2047 के सपनों का बजट होने का दावा खोखला है, क्योंकि वास्तविक समस्याओं का समाधान गायब है। बजट  भ्रामक और निराशाजनक है, विकास की गति सुस्त है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)