अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 14 मई 2026
सरगुजा जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 मई से शुरू हो रहा है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में शिविर के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। शिविर का औपचारिक उद्घाटन 15 मई को शाम 4:30 बजे गांधी स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट में किया जाएगा।
यह शिविर जूनियर और सब-जूनियर स्तर के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रातःकाल सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक और सायंकाल 5:30 से 7:00 बजे तक निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, प्रतिदिन पौष्टिक आहार (चना, गुड़, मूंगफली, मूंग) उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, हर शनिवार को सामूहिक क्रास-कंट्री दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रशिक्षण स्थल और खेल
गांधी स्टेडियम परिसर अंबिकापुर फुटबॉल, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो और कराटे।
पी.जी. कॉलेज मैदान परिसर: हैंडबॉल, हॉकी और ताइक्वांडो।
ताइक्वांडो क्लब, पुलिस लाइन: ताइक्वांडो।
बैठक में यह प्रमुख सहभागी रहे
बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह ने शिविर संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। अन्य प्रमुख सहभागियों में शामिल रहे:
- कोच कन्या क्रीड़ा परिसर, अंबिकापुर: देवेंद्र कुमार सिन्हा।
- बैडमिंटन कोच: पवनीत सिंह गिल, नीरज सिन्हा।
- कबड्डी संघ: कोच आकाश गुप्ता, प्रिया जायसवाल।
- शतरंज संघ: सचिव शेष रतन जायसवाल।
- वॉलीबॉल संघ: कोषाध्यक्ष एवं कोच राकेश मिश्रा, आकाश कश्यप, प्रदीप सिंह।
- बास्केटबॉल संघ: सचिव राजेश प्रताप सिंह।
- फुटबॉल संघ (खेलो इंडिया फुटबॉल लघु केंद्र): कोच उम्बुलन संगा।
- जिला नेटबॉल संघ: सचिव रजत सिंह, खुशबू गुप्ता।
- टेबल टेनिस संघ: प्रशिक्षक अनमोल बारी।
- ताइक्वांडो संघ: कोच सुश्री लीला।
- मलखंब संघ: सचिव कमलेश्वर सिंह।
- तीरंदाजी: कोच राहुल सोनकर।
जिला प्रशासन ने नगर के अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि अधिक से अधिक युवाओं को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह शिविर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




