नीट और जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी के लिए सरगुजा के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों को रायपुर में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग ... मेरिट के आधार पर हुआ चयन

नीट और जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी के लिए सरगुजा के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले 50 विद्यार्थियों को रायपुर में मिलेगी निःशुल्क कोचिंग ... मेरिट के आधार पर हुआ चयन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में नीट और जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग  हेतु सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का चयन  काउन्सलिंग से किया गया।  10 वीं  बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

             मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में रुचि अनुसार प्रवेश परीक्षा NEET,  JEE  की तैयारी हेतु जिला स्तरीय मेरिट सूची में सम्मिलित बच्चों की इस चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का का भी पालन किया गया । कोचिंग हेतु 50 पात्र छात्र- छात्राओं का जिला प्रशासन ने चयन किया । कोचिंग, आवास एवं भोजन, अध्ययन सामग्री की व्यवस्था कलेक्टर  द्वारा जिला खनिज न्यास  द्वारा किया जाना निर्देशित है। काउन्सलिंग प्रक्रिया में सरगुजा जिले के दूरस्थ अंचल से छात्र छात्रा, अभिभावक, शिक्षक की मौजूदगी में  जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया पूरी हुई। काउन्सलिंग समिति में अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा विनय अग्रवाल , सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ललित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ पीएस मार्को,  प्राचार्य बड़ाद‌माली,  उपस्थित रहे।  समिति के अध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल के द्वारा  अपने छात्र - जीवन से जुड़ी हुई बातें बताई गई और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए मोबाइल का न्यूनतम प्रयोग करने कहा गया। सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रविशंकर पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं तथा अभिभावको की शंकाओं का समाधान करते हुए अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होने कहा। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कोचिंग संस्थान ALLEN Raipur के शिक्षकों द्वारा कोचिंग एवं अध्ययन प्रक्रिया के सन्दर्भ जानकारी दी गई। कोचिंग कक्षाएं  28 मई 2026 से प्रारंभ होगी।  चयनित सभी छात्र- छात्राओं को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से रायपुर कोचिंग सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)