अंबिकापुर ।।खबरी गुल्लक ।।
थाना गांधीनगर की पुलिस टीम ने बनारस रोड पर एक संदिग्ध ग्रे रंग की ओमनी कार को रोककर तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मोबाइल फोन और पायल बरामद किया है। गिरफ्तार पांच आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिशमरा क्षेत्र के कुछ आरोपी हाट बाजार से चोरी तथा अवैध स्रोतों से प्राप्त मोबाइल फोन को वाहन द्वारा अन्य राज्यों में भेजकर बेचते हैं। इन मोबाइलों का उपयोग साइबर फ्रॉड और अन्य आपराधिक गतिविधियों में होने की आशंका बनी हुई थी। सूचना के आधार पर गांधीनगर थाना पुलिस ने बनारस रोड पर वाहन रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बोरी में कुल 110 नग टच स्क्रीन मोबाइल व 650 नग कीपैड मोबाइल (कुल 760 नग मोबाइल) पाए गए। दूसरी बोरी में धातु के पायल बरामद हुए जिनका कुल वजन 95.500 कि.ग्रा. था। वाहन ओमनी क्रमांक W.B. 58 BP 8233 भी जप्त किया गया।
यह हैं आरोपी
1. सेन्तु शेख, पिता मंटु शेख 26 वर्ष, निवासी महिशमरा, थाना हरिहरपाड़ा, जिला मुर्शीदाबाद
2. गफ्फार शेख, पिता इकबाल शेख 28 वर्ष, निवासी महिशमरा, थाना हरिहरपाड़ा, जिला मुर्शीदाबाद (प.बं.)
3. असिम शेख, पिता आरिफ शेख 23 वर्ष, निवासी ग्राम प्रदीपडंगा, थाना हरिहरपाड़ा, जिला मुर्शीदाबाद (प.बं.)
4. इब्राहिम शेख, पिता मनिरूल शेख 30 वर्ष, निवासी महिशमरा, थाना हरिहरपाड़ा, जिला मुर्शीदाबाद (प.बं.)
5. माशदुल शेख, पिता मक्कार अली शेख 37 वर्ष, निवासी महिशमरा, थाना हरिहरपाड़ा, जिला मुर्शीदाबाद (प.बं.)
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने बरामद सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इस पर थाना गांधीनगर में अपराध क्र. 2283/2026 के तहत भारतीय दंड संहिता और संबंधित धाराओं 317(2), 317(3), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान उक्त मोबाइल फोन, पायल और ओमनी वाहन जप्त कर लिए गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दूबे, आर. राहुल सिंह, रमन मंडल, घनश्याम देवांगन, सत्यम सिंह और सुल्तान अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी आरोपियों को 18.05.2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और आगे की विवेचना जारी है।





बहुत सशानदार रिपोर्टिंग है
जवाब देंहटाएं