अंबिकापुर में युवकों का बैंक खाता खुलवा सटोरियों ने 1.80 करोड़ का किया लेनदेन.. गांधीनगर पुलिस ने फरार सट्टे बाज अनुज सिंह को भेजा जेल

अंबिकापुर में युवकों का बैंक खाता खुलवा सटोरियों ने 1.80 करोड़ का किया लेनदेन.. गांधीनगर पुलिस ने फरार सट्टे बाज अनुज सिंह को भेजा जेल

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 18 मई 2026

 सरगुजा थाना गांधीनगर पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टा संचालन के लिए बैंक खाते खरीदने- बेचने वाले गिरोह के फरार सदस्य  को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। इसी छापेमारी अभियान में गत 10 दिनों में म्यूल अकाउंट से जुड़े चार मामलों में कुल 20 आरोपियों को भी जेल भेजा गया है।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक घटना की संक्षिप्त जानकारी के अनुसार नवापारा निवासी वैभव सूर्यवंशी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो युवक सुमित सिंह और अनुज सिंह ने घर बनवाने के बहाने उसके नाम पर बैंक में दो खाते खुलवा लिए। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने एटीएम कार्ड, चेक बुक और पासबुक लेकर जाने के बाद प्रार्थी को बताया कि खातों के माध्यम से लेन- देन की जरूरत है। जब प्रार्थी को पता चला कि उसके खातों से क्रमशः लगभग 80 लाख और करीब 1 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं, तो उसने बैंक को आवेदन देकर खाते बंद करवाए और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने वैभव की रिपोर्ट के आधार पर  धारा 318(4), 319, 317(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में आरोपी अनुज सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग लोगों के बैंक खाते लेकर उन खातों में ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टा से संबंधित धन की आगमन- निक्षेप और निकासी का काम करता है। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर अनुज सिंह  30 पिता पिता सर्वजीत सिंह निवासी नवापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पहले  आरोपी सुमित सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के विरुद्ध जांच जारी है।

थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में एएसआई अरविंद उपाध्याय और कांस्टेबल ऋषभ सिंह की सक्रिय भूमिका रही। 

सतर्क रहें युवा

पुलिस ने कहा कि म्यूल अकाउंट धारकों और बैंक खाते खरीदने- बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्राप्त निर्देशों के अनुसार, बैंक खाते, अवैध सिम खरीदी-बिक्री और म्यूल अकाउंट से जुड़े अपराधों पर विशेष नजर रखी जा रही है और पुलिस युवाओं से ऐसे अनैतिक कार्यों में शामिल न होने की अपील भी कर रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)