अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।
संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में करीब डेढ़ साल पूर्व हुए मारपीट के एक मामले में गांधीनगर पुलिस ने फरार आरोपी निगरानी शुदा बदमाश और जिला बदर लल्ला यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना गांधीनगर पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को डिगमा नेहरूनगर निवासी हर्षित चक्रवर्ती ने मेडिकल कॉलेज चौक के पास अपने साथ मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस घटना में वितीत बोस, शिवम मिश्रा उर्फ देवेन्द्र, आयुस जायसवाल और आर्यन ढाली को जांच के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी लल्ला यादव जो पहले से निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी थी, घटना के बाद से फरार था। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना गांधीनगर की टीम ने पड़ाव चैपाटी के पास घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्रमाण व साक्ष्य मिलने के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में लागू धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूरा अभियान एवं सफलता में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक सुभाष ठाकुर, अभिषेक दूबे व आर. कुन्दन पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि समुदाय से मिली सूचना व सतत निगरानी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मदद की।




