नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में विधायक सहित अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर राजस्व निरीक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा - अभी तीन दिन हड़ताल, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में विधायक सहित अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने पर राजस्व निरीक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी, कहा - अभी तीन दिन हड़ताल, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

 तहसील कार्यालय मैनपाट में पदस्थ  तुषार मानिकपूरी नायब तहसीलदार को ड्यूटी के दौरान रामकुमार टोप्पो विधायक सीतापुर एवं उनके समर्थकों के द्वारा किए गए मारपीट के मामले में राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षकों ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंप आरोपी विधायक सहित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक राजस्व निरीक्षक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के मांगो का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि अभी तीन दिवसीय हड़ताल होगा,इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा है कि इस घटना कि हमलोग कड़ी निंदा करते हैं और उचित एवं न्यायसंगत कार्यवाही की मांग करते हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उचित कार्यवाही न होने की दशा में राजस्व निरीक्षक संघ, जिला सरगुजा सामुहिक रूप से हड़ताल में जाने हेतु बाध्य होंगे। 

विदित हो कि इस मामले में नयाब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के द्वारा कोतवाली अंबिकापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है वहीं सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी द्वारा नायब तहसीलदार के खिलाफ सीतापुर थाना में अपराध दर्ज कराया गया है। सीमा धनकी ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाला गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)