ADD

संत हरकेवल तालाब की बदलेगी सूरत, सौंदर्यकरण और छठ घाट निर्माण का हुआ भूमिपूजन, पार्षद मनोज गुप्ता का ड्रीम प्रोजेक्ट

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

 शहर के वार्ड क्रमांक 12 में संत हरकेवल   तालाब के सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान महापौर मंजूषा भगत,सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित अन्य अतिथि मौजूद थे। माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि संत हरकेवल तालाब का सौन्दर्य कारण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि वार्ड वासियों की यह मांग पूरी हो रही है। आने वाले समय में यह तालाब शहर की स्वच्छता के लिए पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि यह तालाब वार्ड वासियों के आस्था का केंद्र भी है। 

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि  वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनकी पहल से ही वार्ड में सड़क नाली जैसे निर्माण तेजी से हो रहे हैं। यह विकास कार्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा। लगभग 34 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस कार्य के अंतर्गत संत हरकेवल मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्य एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कृति को जीवित रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। शनि मंदिर तालाब एवं छठ घाट के विकसित होने से क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)