अंबिकापुर। खबरी गुल्लक । 05 मई 2026।
प्रभारी मंत्री जिला सरगुजा के अनुमोदन के पश्चात जिले के तीन महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। कलेक्टर सरगुजा अजित वसंत द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
जारी आदेश के मुताबिक संभाग के सबसे बड़े शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर में मनोज गुप्ता पार्षद महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड अम्बिकापुर को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं शासकीय कन्या महाविद्यालय अम्बिकापुर, स्वामी आत्मानंद विज्ञान महाविद्यालय अम्बिकापुर में भी जनभागीदारी समिति अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।



