अंबिकापुर के सद्भावना ग्राम तकिया में सलाना उर्स शुरू, कवि सम्मेलन में बजती रही तालियां

अंबिकापुर के सद्भावना ग्राम तकिया में सलाना उर्स शुरू, कवि सम्मेलन में बजती रही तालियां

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।

तकिया मज़ार शरीफ़ अंबिकापुर में आयोजित संदल चादरपोशी के पावन अवसर पर गुरुवार की रात ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रसिद्ध शायरों, कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। देर रात तक चले इस सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मशहूर शायर प्रोफ़ेसर वसीम बरेलवी साहब रहे, जिन्होंने अपनी बेहतरीन शायरी से श्रोताओं का दिल जीत लिया। उनके साथ अन्य शायरों और कवियों ने भी सामाजिक सौहार्द, मोहब्बत, इंसानियत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएँ प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम को लेकर जनता में भारी उत्साह देखने को मिला तथा उपस्थित लोगों ने आयोजन की जमकर सराहना की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंबिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सदस्य जनाब फ़ैसल रिज़वी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई भी दी।अंजुमन कमेटी की तरफ़ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबस्ट, डीके मिश्रा, प्रियंका चौबे, श्रीमती रूबी सिद्दीकी, पार्षद मेराज रंगरेज़, मिनाहजुल खान,जितेंद्र सिंह, दानिश रफीक,सलाउद्दीन सिद्दीकी, नोसाद सिद्दीकी, मो. फारूक, सफदर अली, फजल हक, याकूब खान,रसीद अंसारी, जावेद खान, रिजवान सिद्दीकी, अफजला अंसारी, अब्दुल लतीफ, सादाब रिज़वी, रकीब अंसारी सिकंदर ख़ान, अनिक ख़ान शाहिद खान सिराजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी एवं परवेज़ आलम गांधी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, शायरों, कवियों और आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)