अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।।21 मई 2021
पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की 35 वी पुण्यतिथि पर उन्हें राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मुंबई में हुए कांग्रेस के शताब्दी वर्ष अधिवेशन में राजीव गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पदयात्रा का आव्हान किया था जिसपर कांग्रेस सेवादल ने पूरे देश मे पदयात्रा कर कांग्रेस को मजबूती दी थी। आज हमारे वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इसी प्रेरणा को आगे बढ़ा रहे हैं और इसके साथ कांग्रेस देश की सत्ता पर बैठे अमेरिका परस्त सरकार से देश को मुक्ति दिलाएगी। सभा को संबोधित करते हुए निगम में नेता प्रतिपक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि राजीव गांधी जी ने राजनीतिक विकेंद्रीकरण की दिशा में कार्य करते हुए देश में पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव की नींव रखी थी। उनकी दूरदर्शी नीतियों का नतीजा स्थानीय निर्वाचन में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण था जिसकी बदौलत आज इस देश मे मातृशक्ति एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन गई है। सभा को सत्येन्द्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, सतीश बारी, नीतीश चौरसिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार ने किया। इस दौरान हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, संजय सिंह, ए पी सांडिल्य, मो हसन, बालकेश्वर तिर्की, लुकस एक्का, आलोक सिंह, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र विश्वकर्मा, ईश्वर सोनी, गुरूप्रीत सिद्धू, रजनीश सिंह, अमित सिन्हा, अविनाश कुमार, अमित सिंह, शुभम जायसवाल, पंकज शुक्ला, आलोक गुप्ता, विकास केशरी, अमित वर्मा, लखन मरावी, प्रीति सिंह, सरिता महंत, गीता रजक, उर्मिला विश्वास, जयवंत मिंज, तीरथ चौधरी, मो मुन्नवर, विशा सिन्हा, रतनेश कुमार मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर याद किये गए यू एस बाबा
सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व उमेश्वर शरण सिंहदेव को उनकी छठवीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आज ही के दिन 2019 में 78 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। सरगुजा संभाग में उन्हें सहकारिता का पितामह भी कहा जाता था। सहकारिता क्षेत्र में उनके योगदान पर इफको के द्वारा उन्हें अपने सर्वोच्च पुरुस्कार सहकारिता बंधु से भी नवाजा था।




