Congress state general secretary Dwitendra Mishra described the resolutions passed in the MIC meeting as ridiculous. अंबिकापुर नगर निगम के MIC की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को पूर्व एमआईसी सदस्य व कांग्रेस प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने बताया हास्यप्रद

Congress state general secretary Dwitendra Mishra described the resolutions passed in the MIC meeting as ridiculous. अंबिकापुर नगर निगम के MIC की बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को पूर्व एमआईसी सदस्य व कांग्रेस प्रदेश महासचिव द्वितेंद्र मिश्रा ने बताया हास्यप्रद

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

 नगर निगम एमआईसी बैठक में पारित हुए प्रस्तावों को हास्यास्पद निरूपित करते हुए  एमआईसी के पूर्व सदस्य एवं महासचिव प्रदेश काँग्रेस द्वितेन्द्र मिश्र ने कहा है कि ट्रिपल इंजन की दुहाई दे कर,ल सत्ता में काबीज हुई भाजपा अब जनता के हितों की अनदेखी कर लोगों को गुमराह कर रही है। माननीयों को उनके अधिकारों एवं कर्त्तव्यों का ही भान नहीं है। खिलौना घर में खेल रहे बच्चों की तरह अपरिपक्व व्यवहार का प्रदर्शन कर रहे हैं। जहाँ एक और वैश्विक संकट से पूरा पश्चिम एशिया प्रभावित है। देश मे लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। लगभग 18 माह से सफाई कामगारों को निगम ने वेतन नही दिया है। ऐसे सफाई कामगारों के घरों में चूल्हा कैसे जल रहा होगा। इसकी चिन्ता करने की बजाय टेंडर निरस्त करने का प्रस्ताव पारित हो रहा है। जहाँ एक ओर केन्द्र सरकार निर्माण कार्यों में वैश्विक संकट के कारण प्रयुक्त होने वाली सामग्री के लिए विशेष मूल्य वृद्धि  सर्कुलर जारी कर रही हैं। वहीं निगम ब्लैक लिस्टेड करने का प्रस्ताव पारित कर रही है। पूर्व परिषद के पार्षदों के मानदेय वेतन अभी तक नही दिया जा सका है। बेहतर होता कि ट्रिपल इंजन वाली सरकार के प्रतिनिधि शासन से तत्काल सफाई कामगारों के लिए राशि मंगवातें। निर्माण कार्यों के लिए नियमानुसार शासन से यथोचित मूल्य वृद्धि के केन्द्र के सर्कुलर के अनुसार पहल करवा कर निर्माण कार्यों को पूर्ण करायें। पिछली परिषद के पार्षदों का भुगतान करायें। शहर की सड़कों को अतिशीघ्र निगम में शामिल करायें। पेय जल की समस्या है, उसका निराकरण करायें। प्रतिदिन घंटों-घंटों बिजली गुल रहती है, उसके लिए आवश्यक पहल करें। और विशेष रूप से आने वाले बरसात के मौसम को ध्यान रखते हुए नालियों की साफ-सफाई का अभियान चलायें। जनता से जो-जो वादे कर के सत्ता में आये हैं, उसे पूरा करें। लोगों को निःशुल्क पट्टा दिलवायें। पट्टा दिलाने की बजाये जगह-जगह बुल्डोजर चलवा रहे हैं, उसे बंद करें।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)