अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के तहत बनी करोड़ों रुपये की सड़क के मात्र एक वर्ष के भीतर ही उखड़ने पर सरगुजा कलेक्टर ने सख्त रूप अपनाते हुए PMGSY से स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही विभाग के सहायक अभियंता को शो काज नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में खबरी गुल्लक डिजिटल मीडिया के द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था,जिसपर कलेक्टर ने संज्ञान लेकर संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण मांगने के लिए नोटिस जारी किया है।
विदित हो कि कदनई से लोटा भवना तक 2.50 किलोमीटर लंबी यह सड़क जनमन योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित थी। अनुमानित निर्माण राशि 205.74 लाख रुपये तथा पांच वर्ष के संधारण के लिए 19 लाख रुपये खर्च होने थे। लेकिन अब सड़क की ऊपरी परतें इतनी घटिया हो चुकी हैं कि ग्रामीण स्वयं हाथों से उन्हें उखाड़ रहे हैं।
खबर में कदनई से लोटा भवन तक बनी 2.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क की स्थिति को उजागर किया गया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की ऊपरी परतें इतनी कमजोर हो गई हैं कि वे स्वयं हाथों से इन्हें उखाड़ रहे हैं। कलेक्टर ने कहा है कि शासकीय निर्माण कार्य में गुणवत्ता के निर्देश दिए गए हैं।



