अम्बिकापुर।।खबरी गुल्लक
कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण मनाने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर में मोहर्रम का विशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद एवं शहरवासी शामिल होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, एंबुलेंस सुविधा, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम जुलूस के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके। मोहर्रम कमेटी अम्बिकापुर की ओर से भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में कमेटी पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करेगी। साथ ही अम्बिकापुर की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी एकता, भाईचारे और सद्भाव को कायम रखते हुए मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर , एस.डी.एम., सी.एस.पी. सहित शासन एवं प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर की 14 मस्जिद कमेटी और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए, जिसमें मोहम्मद इस्लाम, शफीक खान, स्नाउवर हुसैन, रशीद खान पेंटर, हसन खान पार्षद, मेराज गुड्डू पार्षद, कलीम अंसारी पार्षद, बाबर इदरीसी पार्षद, अख्तर फिरदौसी पार्षद, इरशाद खान (अध्यक्ष मोहर्रम कमेटी), मंजुल खान (कार्यकारी अध्यक्ष), सद्दाम खान (कार्यकारी अध्यक्ष), फैजान अहमद, शादाब रिज़वी, शिफ़तैन रज़ा, मुनासिब खान सहित अन्य सम्मानित ओहदेदार शामिल रहे। बैठक में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि मोहर्रम का आयोजन अम्बिकापुर की पुरानी परंपरा के अनुरूप शांति, अनुशासन, आपसी एकता और भाईचारे के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।




