जिला पंचायत सदस्य पायल विश्वविजय तोमर के प्रयास से सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र के 50 मेधावी छात्र शैक्षणिक भ्रमण में हुए रायपुर रवाना.. वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा - ग्रामीण युवाओं का शैक्षणिक भ्रमण सराहनीय पहल

जिला पंचायत सदस्य पायल विश्वविजय तोमर के प्रयास से सरगुजा के ग्रामीण क्षेत्र के 50 मेधावी छात्र शैक्षणिक भ्रमण में हुए रायपुर रवाना.. वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा - ग्रामीण युवाओं का शैक्षणिक भ्रमण सराहनीय पहल

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक 

सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के 50 मेधावी छात्रों को आज हरी झंडी दिखाकर शैक्षणिक भ्रमण में रायपुर रवाना किया गया। भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, राजबहादुर शास्त्री, करता राम गुप्ता, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पैनेलिस्ट संतोष दास तथा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 की सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर ने स्थानीय केदारपुर स्कूल अंबिकापुर से 50 छात्र व 10 स्टाफ से भरे बस को हरी झंडी दिखाई। ज्ञात हो कि सरगुजा जिले के 11 वीं 12 वीं के ये मेधावी छात्र शैक्षणिक भ्रमण में रायपुर के आईआईएम,




आईआईआईटी तथा ट्राइबल म्यूजियम सहित विभिन्न शैक्षणिक व ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण कर ज्ञानार्जन करेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 की सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर के व्यक्तिगत प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों के ये मेधावी बच्चे गांवों से निकलकर राजधानी के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में पहली बार भ्रमण के लिए जा रहे हैं जहां उन्हें रिसीव करने व ब्रीफ करने के लिए उन बड़े शैक्षणिक संस्थानों के फैकल्टी भी रहेंगे। शैक्षणिक भ्रमण में रायपुर जाने वाली टीम को हरी झंडी देकर रवाना करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि सरगुजा के ग्रामीण युवाओं का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय पहल है, जिला पंचायत सदस्य पायल जी को विशेष रूप से बधाई। ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम अधिक से अधिक अवसर दिया जाना चाहिए ताकि उनका बौद्धिक स्तर और बेहतर हो सके। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह सेंगर, पार्षद दीपक यादव, सालेम केरकेट्टा, श्रीधर केशरी, अमितेश पाण्डेय, हर्ष जायसवाल, मनीष दुबे, अभिनंदन सिंह, राजू सिंह, मंटू शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अंकित सिंह, उत्कर्ष पाठक, प्रिंस चौबे, लव दुबे सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)