सरगुजा में देश भक्ति की भावना के साथ मना आजादी पर्व.. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में किया ध्वजारोहण .. बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति.. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

सरगुजा में देश भक्ति की भावना के साथ मना आजादी पर्व.. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर में किया ध्वजारोहण .. बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति.. उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक। 15अगस्त,2026

जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन और पशुधन विकास मंत्री  रामविचार नेताम ने जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगीत वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। 



ध्वजारोहण के पश्चात मंत्री श्री नेताम ने कलेक्टर  अजीत वसंत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया, इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। 







तत्पश्चात परेड में शामिल पुलिस बल, नगर सेना की सशस्त्र टुकडियों द्वारा हर्षफायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी और राष्ट्रपति का जय घोष किया गया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल देकर 12 शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया।  

परेड की टुकड़ियों द्वारा किया गया शानदार मार्च पास्ट

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत तथा सेकंड इन परेड कमांडर प्रशिक्षु सुश्री पेविन वर्मा के नेतृत्व में कुल 13 प्लाटूनों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री डिगेश्वर वर्मा, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक श्री विवेक चंद्राकर, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून की कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री भारती मार्कण्डेय, नगर सैनिक बल पुरुष प्लाटून के कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक  महेश कुमार नेताम तथा नगर सैनिक बल महिला प्लाटून की कमांडर प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुश्री आशी भंग शामिल रहीं। इसी प्रकार नव आरक्षक दल महिला-पुरुष संयुक्त के कमांडर नव आरक्षक  समीर तिग्गा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एनसीसी पुरुष के जेयूओ  श्रेयांश कुमार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर एनसीसी महिला की जेयूओ सुश्री प्रिंसी तिग्गा, होली क्रास वूमेन्स कॉलेज एनसीसी की एसयूओ सुश्री कुजूर, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर जूनियर डिविजन एनसीसी के  उपेन्द्र राजवाड़े, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर स्काउट के  रोहित केरकेट्टा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाइड्स की कुमारी आस्था गुप्ता तथा अम्बिका मिशन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरनीबेड़ा की कुमारी मोनिका मिंज के नेतृत्व में विभिन्न दलों ने परेड किया गया।  इस दौरान दलों ने देशभक्ति धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया और मंच के सम्मुख पहुंच राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश और उत्साह से सलामी दी।

देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने  देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान उर्सु लाइन विद्यालय द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए प्रस्तुति दी। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा विरासत से विकास, होली क्रॉस कान्वेंट स्कूल।द्वारा आत्मनिर्भर भारत नए भारत का गौरव पर नृत्य और प्रादर्शो की प्रस्तुति दी। कार्मेल स्कूल द्वारा स्वतंत्रता से संकल्प तक हमारा भारत हमारी जिम्मेदारी, मोंटफोर्ट स्कूल द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी। वहीं सैनिक स्कूल की अरेबिक्स एवं मॉडल्स के माध्यम से देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों एवं  कार्यस्थल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 79 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जिसमें कार्यालय कलेक्टर, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा  दीपक झा, कलेक्टर  अजीत वसंत, वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक  राजेश अग्रवाल स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)