शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अम्बिकापुर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर । खबरी गुल्लक।15 अगस्त 2026। 

शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अम्बिकापुर में देश की स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ 15 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे आयोजित किया गया।


इस अवसर पर समारोह की विशिष्ट अतिथि संस्था के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नारायण खरे की धर्मपत्नी श्रीमती रूबी नारायण खरे उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य प्रो. डॉ. राम नारायण खरे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राज्यगीत की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य  ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया।






प्राचार्य डॉ प्रोफेसर रामनारायण खरे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और संकल्प को स्मरण करने का पावन अवसर है। आज की स्वतंत्रता हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत  2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। देश के युवा शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, उद्यमिता, कौशल, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। एक शिक्षित, कुशल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार युवा ही सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला बन सकता है।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्रदर्शन, ऑर्केस्ट्रा, नृत्य एवं देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम, उत्साह एवं उमंग का संचार किया। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ प्रोफेसर रामनारायण खरे द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य  ने विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपनी प्रतिभा एवं ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में ग्राम पंचायत डीगमा के समाजसेवी  करमू राम को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के विभिन्न प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। संपूर्ण समारोह राष्ट्रप्रेम, उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)