सूरजपुर।खबरी गुल्लक।14 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद के समीप स्थित रंगमंच पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का आज द्वितीय दिवस रहा, तिरंगा यात्रा मे शामिल जिले के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी हर घर तिरंगा वंदे मातरम था भारत
विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से वंदे मातरम गीत की रचना , स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना तथा विभाजन के दौरान हुई पीड़ा से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया गया है, जिन्हें दर्शकों ने रुचिपूर्वक देखा और सराहा।





