कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में सांस्कृतिक सप्ताह 2026 का हुआ भव्य समापन .. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में सांस्कृतिक सप्ताह 2026 का हुआ भव्य समापन .. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

khabrigullak.com
By -
0

 

अंबिकापुर। खबरी गुल्लक 

कार्मेल स्कूल अंबिकापुर में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा भारतीय संस्कृति की विविधता का शानदार प्रदर्शन किया कार्यक्रम का शुभारंभ समूह गीत प्रतियोगिता से हुआ।

इसके पश्चात अर्जुन सर ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर रोशनी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए सांस्कृतिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में विद्यार्थियों ने घूमर, फैशन शो, देशभक्ति नृत्य, एकल नृत्य, भांगड़ा एवं गरबा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति के बाद विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट से हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वसीन, डॉ. श्रुति सृष्टि टोप्पो, डॉ. अभिजीत त्रिपाठी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. हर्षिता श्रीवास्तव, डॉ. मुस्कान केशरवानी,  डॉ. स्फूर्ति त्रिपाठी, डॉ. रौनक चैबे, डॉ. तेजस्विनी तिर्की, डॉ. दीपिका श्रीवास्तव,  डॉ. जियाउद्दीन अहमद सिद्दीकी, डॉ. वैभव साहू, डॉ. वंशिका सोनी, डॉ. अनुश्रेया सिन्हा, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. प्रांजलि सिंह, डॉ. श्वेता लकड़ा, डॉ. नितेश दुबे, डॉ. रोशनी गुप्ता, डॉ. अमितेश पांडेय, डॉ. सानिया अली, डॉ. तानिष्का अग्रवाल, डॉ. अनिकेत मिश्रा एवं डॉ. अक्षत गोयल की उपस्थिति रही। विद्यालय के इन पूर्व छात्रों का शाल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)